फिरोजाबाद: अभाविप प्रांतीय अधिवेशन में फिरोजाबाद के आठ लोगों को प्रांत कार्यकारिणी में मिला स्थान

फिरोजाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ब्रज प्रांत का 63 वा प्रांतीय अधिवेशन भगवान बराह की जन्मभूमि कासगंज में संपन्न हुआ। जिसमें ब्रज प्रांत की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें फिरोजाबाद से आठ कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी बनाया गया। अधिवेशन में जनपद फिरोजाबाद से तकरीबन 28 कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया था।

सम्मेलन से वापस आए फिरोजाबाद के कार्यकर्ताओं ने त्रिदिवसीय प्रांत अधिवेशन जानकारी मीडिया से साझा की। उन्होंने बताया कि अधिवेशन के अंतिम सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डा. हरीश रौतेला जी ने कहा कि भारत को स्वावलंबी बनाने के लिए यह आवश्यक है कि गांव-गांव जाकर किसानों को लघु उद्योग स्थापित करने को प्रेरित करें।

राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री प्रफुल्ला आकांत ने कहा अभाविप संगठन कार्यकर्ताओं के भीतर देश के लिए कुछ देने की भावना जागृत कर रहा है, समाज में बदलाव का कार्य संगठन के कार्यकर्ता कर रहे है। प्रांत संगठन मंत्री मनीष राय ने सभी कार्यकर्ताओं के अनुशासन की सराहना की और कहा कि यहां से जो हम लोग सीखने आए है। वह अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर उसे क्रियान्वित करेंगे। अंतिम सत्र में प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें डा. अमित अग्रवाल को प्रदेश अध्यक्ष, गौरी दुबे को प्रांत मंत्री बनाया गया।

फिरोजाबाद से सुधाकर शर्मा को प्रांत कार्यकारिणी सदस्य विशेष आमंत्रित, तेजवंत को प्रांत राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख, रजत जैन को प्रांत सह मंत्री, आदि दिवाकर को प्रांत कार्यकारिणी सदस्य विशेष आमंत्रित, हरिओम शुक्ला प्रांत मीडिया सह संयोजक, आदर्श भारद्वाज को प्रांत संयोजक राष्ट्रीय छात्र शक्ति, राज पलिया प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, अतुल चैधरी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, सुरभि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, खुशी प्रदेश कार्यकारणी सदस्य नियुक्त किया गया। तथा विश्वेंद्र को पुन विभाग संगठन मंत्री, आकाश पाल को महानगर विस्तारक, सुरजीत को शिकोहाबाद विस्तारक घोषित किया गया।

GAGAN TOMAR
GAGAN TOMAR

गगन तोमर एक युवा और जोशीले पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी नई सोच और प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत से ही विभिन्न सामयिक और सामाजिक मुद्दों पर गहरी नजर रखी है। गगन की रिपोर्टिंग की विशेषता उनकी स्पष्ट और संजीवनी लेखनी है, जो पाठकों को न सिर्फ जानकारी प्रदान करती है, बल्कि सोचने पर भी मजबूर करती है।

Articles: 267