फिरोजाबाद- स्लोगन प्रतियोगिता में मोहिनी रही अब्बल

फिरोजाबाद। एम.डी. जैन इंटर कॉलेज सिरसागंज के प्रधानाचार्य नीरज कुमार जैन, जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन एवं प्रभारी प्रीती जैन के संयोजन में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर एक स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने बेटी बचाओ पर विभिन्न नारे प्रदर्शित किए। जिनमें प्रमुख रूप से नए दौर को अपनाओ, अपनी सोच पर पंख लगाओ, जहाँ बेटियाँ पढ़ेंगी, वहाँ विकास भी बढ़ेगा, अब न बनाओ कोई किस्सा, बेटियों को दो अब समाज में हिस्सा रहे। कार्यक्रम में मोहिनी, शालिनी, स्नेहलता, ईशा सिंह, तनीशा पाटकर, रजनी, महक, नीरू, कशिश अल्वी, हिमानी, रुचि, नन्दनी, गुंजन, मोनिका, संध्या कुशवाह, रोशनी, जैनम, पूनम आदि ने प्रतिभाग किया। जिनमें मोहिनी ने प्रथम, शालिनी ने द्वितीय एवं स्नेहलता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल की भूमिका का निर्वहन अनिरुद्ध यादव, शिव कुमार एवं विष्णुमणि ने किया।

GAGAN TOMAR
GAGAN TOMAR

गगन तोमर एक युवा और जोशीले पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी नई सोच और प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत से ही विभिन्न सामयिक और सामाजिक मुद्दों पर गहरी नजर रखी है। गगन की रिपोर्टिंग की विशेषता उनकी स्पष्ट और संजीवनी लेखनी है, जो पाठकों को न सिर्फ जानकारी प्रदान करती है, बल्कि सोचने पर भी मजबूर करती है।

Articles: 267