शिकोहाबाद: यंग स्काॅलर्स एकेडमी में पर्यावरण संरक्षण को लेकर आयोजित हुई कार्यशाला

शिकोहाबाद। यंग स्काॅलर्स एकेडमी में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्रजप्रांत के सह प्रचार प्रमुख अंशुमान शुक्ला ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति माॅ की तरह होती है। जिसमें पाॅचों तत्व पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु एवं आकाश गर्भस्थ शिशु की तरह होते हैं। उसी तरह बच्चे की परवरिश भली-भाॅति करने पर ही बच्चा स्वस्थ रहता है। इसी प्रकार इन पाॅचों तत्वों को भी जिनसे जीवन बनता और चलता है। उन्हें शुद्ध एवं स्वच्छ रखना हमारी सबसे बडी जिम्मेदारी है। नेहरू युवा केंद्र के मनीष चैधरी व जिला संयोजक पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के ज्ञानेन्द्र कुमार जैन ने कहा आज का मनुष्य प्रकृति का अंधाधुुध दोहन कर रहा है। जिससे जल स्तर गिर जाने से वहाॅ टैंको से पानी भिजवाया जाता है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की बात कही। कार्यक्रम में यंग स्काॅलर्स एकेडमी के निदेशक डा.संजीव आहूजा, निदेशिका ईशा आहूजा, प्रधानाचार्य योगेश श्रीवास्तव एवं समस्त शिक्षक मौजूद रहे।

GAGAN TOMAR
GAGAN TOMAR

गगन तोमर एक युवा और जोशीले पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी नई सोच और प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत से ही विभिन्न सामयिक और सामाजिक मुद्दों पर गहरी नजर रखी है। गगन की रिपोर्टिंग की विशेषता उनकी स्पष्ट और संजीवनी लेखनी है, जो पाठकों को न सिर्फ जानकारी प्रदान करती है, बल्कि सोचने पर भी मजबूर करती है।

Articles: 267