फिरोजाबाद: वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मचाया धमाल

फिरोजाबाद। एम.एस अकेडमी में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर आगुंतकों का मन मोह लिया।

वार्षिकोत्सव का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा ने दीप प्रज्जवलन कर किया। इसके बाद बच्चों ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम का आगाज किया। नन्हें-मुन्ने बच्चों ने देश भक्ति गीतो ंपर मनमोहक प्रस्तुतियां दी। वहीं बच्चों द्वारा नारी सशक्तिकरण, शिव विवाह, वंदे मातरम् आदि गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दी गई। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियां देख दर्शक मंत्र मुग्ध हो गये।

इस मौके पर संस्थान के मैनेजर जोगेंद्र सिंह ने छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए उनकी प्रस्तुतियां की प्रशंसा की। वहीं प्रधानाचार्य पूनम ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान मोहित, दीपक, अभय, प्रिया, मोहिता, संजू, सुनीता, पूजा, प्रियंका आदि मौजूद रहे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2566