फिरोजाबाद: किड्स कॉर्नर स्कूल में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

फिरोजाबाद। किड्स कॉर्नर हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं और बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रधानाचार्या रूपाली भटनागर ने मां सरस्वती एवं संस्थापिका स्व.सुखरानी भटनागर के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में योगदान, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, प्रशासन एवं अन्य कार्यो में सहायता करने वाली समाजसेवी महिलाओं को मोमेंटो व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

वहीं नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न पदों पर आसीन रही महिलाओं का रूप रखकर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।

कार्यक्रम में बच्चों की माताओं ने भी अपनी कला का प्रदर्शन, नृत्य, गायन एवं अपने अंदर छिपी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करके किया। वहीं छात्राओं ने ब्रज की होली गीत पर शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।

कार्यक्रम में ऐसा प्रतीत हो रहा था कि ब्रज की होली के रंग में रंग गए हो। कार्यक्रम में सीईओ दीपाली भटनागर ने आए हुए अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

प्रशासक डॉ मयंक भटनागर एवं सीईओ विख्यात भटनागर ने कार्यक्रम की सराहना की।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2572