विकास खंड फिरोजाबाद के दो प्राथमिक विद्यालय में शुरू हुई स्मार्ट क्लास

फिरोजाबाद। विकास खंड फिरोजाबाद के दो प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की शुभारम्भ किया गया। जिससे सरकारी स्कूल के बच्चों को स्मार्ट क्लास के माध्यम से आधुनिक शिक्षा मिल सकें।

मंगलवार को विकास खंड फिरोजाबाद के प्रा.वि. कुर्रीकूपा एवं प्रा. वि. नगला चूरा में स्मार्ट क्लास का शुभारम्भ फिरोजाबाद ब्लाक प्रमुख लक्ष्मी नारायण यादव एवं मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन ने संयुक्त रूप से किया। स्मार्ट क्लास में प्रोजेक्ट एलईडी के माध्यम से बच्चों को आधुनिक तरीके से पढ़ाया गया। स्मार्ट क्लास के माध्यम से छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक स्तर में सुधार आयेगा।

इस दौरान बीएसए आशीष कुमार पांडेय, डीसी मनरेगा सुभाष चंद्र, प्रभारी बीडीओ जितेन्द्र यादव, देव स्वरूप शर्मा, ज्ञान देवी प्रधान, मनोज वर्मा प्रधान, सत्या सिंह, अजय पाल, मनोज यादव सचिव आदि मौजूद रहे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2566