फिरोजाबाद: किड्स काॅर्नर स्कूल में मदर्स डे सेलिब्रेशन का हुआ आयोजन

फिरोजाबाद। शनिवार को किड्स कॉर्नर हैप्पी सी. सै. स्कूल में मदर्स डे सेलिब्रेशन धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों की माताओं ने जमकर धमाल मचाया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रधानाचार्या रुपाली भटनागर, जयश्री शर्मा, दीपाली भटनागर ने माँ सरस्वती एवं संस्थापिका स्व. सुरखरानी भटनागर के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया गया। बच्चों ने मदर्स डे पर विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम में चार-चांद लगा दिये। वहीं बच्चों की माताओं ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां दी। प्रधानाचार्या रुपाली भटनागर ने बच्चों की माताओं का आभार व्यक्त किया। प्रशासक डॉ. मयंक भटनागर ने सीबीएसई बोर्ड में सफलता प्राप्त करने पर शुभाशीष दिया। मदर्स डे पर लगभग 12 विभिन्न सांस्कृतिक कार्यकम बच्चों ने प्रस्तुत किये।

कार्यक्रम के अंत में सी.ई.ओ. विख्यात भटनागर ने सभी आगुन्तको का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रबंधक मुकुल सरन भटनागर, कुसुमरानी भटनागर के अलावा शिक्षक-शिक्षिकाऐं आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नीतू श्रीवास्तव ने किया।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2574