फिरोजाबाद: स्वयं सहायता समूह चलाने वाली महिला ने खाया विशाक्त, मौत

-टापा पैंठ थाना उत्तर क्षेत्र की घटना, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम

फिरोजाबाद। शुक्रवार की सुबह थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला टापा पैठ में एक महिला ने विशाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका स्वयं सहायता समूह चलाती थी। परिजनों के मुताबिक समूह के जरिए ऋण लेने वाली कुछ महिलाओं ने रकम वापस नहीं की। जिससे वह तनाव में थी।

बेबी (38) पत्नी अरविंद कुमार टापा पैठ थाना उत्तर की निवासी थी। बेबी महिला स्वयं सहायता समूह का संचालन करती थी। शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में महिला बेबी ने किसी विशाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी मिलने पर परिजन उसे उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर दौड़े। जहां मौजूद चिकित्सकों ने परीक्षण के दौरान महिला को मृत घोषित कर दिया।

महिला की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मच गई। परिजनों के मुताबिक बेेेबी ने प्राइवेट बैंक से ऋण लेकर समूह की सदस्य एक महिला को करीब 1.2 लाख रूपये बतौर ऋण दिये थे। महिला उक्त ऋण को वापस नहीं कर रही थी। इस कारण से बेेेबी कई दिनों से तनावग्रस्त थी। परिजनों ने थाना उत्तर पुलिस को घटना की तहरीर दी है। थाना प्रभारी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया है।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2566