फिरोजाबाद: साहब गोली मत मारना, हम सरेंडर करने आए हैं

-पुलिस चैकी से ट्राला लेकर भागे दो आरोपियों ने किया थाने में सरेंडर

फिरोजाबाद। पुलिस चैकी से ट्राला लेकर भागे दो आरोपितों ने शुक्रवार दोपहर शिकोहाबाद थाने में सरेंडर कर दिया। उनके सीने पर हाथ से लिखा पोस्टर चस्पा था। जिस पर लिखा था कि साहब हमसे गलती हो गई। हम सरेंडर करने आए हैं। हमें गोली मत मारना। दोनों में से एक आरोपित नाबालिग है। घटना 15 जुलाई की रात की है। आरोपित एक दिन पहले सीज किया गया अपना ट्राला लेकर भागे थे। इस दौरान पुलिस कर्मियों को रोंदने का प्रयास किया। फिरोजाबाद के साथ ही मैनपुरी में पुलिस के चार बैरियर तोड़ दिए थे। एटा के सकीट में ट्रैक्टर को टक्कर मारने के बाद ट्राला छोड़कर भाग गए थे। पुलिस तभी से इनकी तलाश कर रही थी। सरेंडर करने वालों में अलीगढ़ के मजीपुर थाना गोंडा, निवासी चालक रामकुमार और खैर निवासी नाबालिग गणेश शामिल है।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2566