फिरोजाबाद: 13 करोड़ 92 लाख से नगर में होगा विद्युत व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण

-नगर विधायक ने महापौर संग हवन पूजन कर रखी निर्माण कार्य की आधारशिला

फिरोजाबाद। नगर के नई आबादी क्षेत्र में विद्युत व्यवस्थाओं के नवीनीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए 13 करोड़ 92 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत हुई। इस धनराशि के सापेक्ष विकास कार्यों का शुभारंभ हवन पूजन के साथ नगर विधायक मनीष असीजा ने परमेश्वर गेट स्थित विद्युत उपकेंद्र पर किया।

इस अवसर पर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि आप सब लोगों के टैक्स के पैसे जो सरकार के पास जमा होते है। उसी में से 13 करोड 92 लाख की धनराशि विद्युत व्यवस्था के नवीनीकरण एवं सुद्रणीकरण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा के द्वारा स्वीकृत की गई है। इस धनराशि से नई आबादी क्षेत्रों में विद्युत खंभे, विद्युत ट्रांसफार्मर एवं अन्य कार्य कराए जाएंगे। जनता को 24 घंटे निर्बाध गति से विद्युत सप्लाई के लिए पहिले व्यवस्थाओं का सुदृढ़ीकरण होना जरूरी है।

महापौर कामिनी राठौर ने कहा कि विधायक जी ने नगर नियोजित ढंग से विकास किया है। बिना किसी भेदभाव के सभी क्षेत्रों में विकास की गंगा बहाई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्णलाल मिस्त्री एवं संचालन भगवानदास शंखवार ने किया।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष राकेश संखवार, सुनील शर्मा राजेंद्र बौहरे, सत्यवीर गुप्ता, रविन्द्र शर्मा, केशव फौजी, हरिओम वर्मा, सुनील मिश्रा, केशव देव कुशवाहा, अजब सिंह संखवार, मुकुल दिवाकर, विजय शर्मा पार्षद एवं विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता आरपी वर्मा एवं दीपक सेठ, सहित तमाम भाजपा नेता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2558