फिरोजाबाद: हलधर किसान यूनियन ने सीओ सदर को सौंपा ज्ञापन

फिरोजाबाद। भारतीय हलधर किसान यूनियन द्वारा एक शिकायती पत्र सीओ सदर को सौंपा है। जिसमें जिलाध्यक्ष रिषभ यादव ने कहा कि पीड़ित पर पुलिस द्वारा न्याय के स्थान पर राजीनामा का दबाब बनाया जा रहा। अगर आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार नहीं किया गया, तो आंदोलन किया जायेगा।

शनिवार को भारतीय हलधर किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष रिषभ यादव अपने किसान संगठन के पदाधिकारियों को लेकर सीओ सदर हीरालाल कन्नौजिया से मुलाकात कर एक शिकायती पत्र सौंपा है। जिसमें थाना रसूलपुर बरगतपुर निवासी सोपाली राम पुत्र श्रीलाल के द्वारा थाना बसई मौहम्मदपुर में दहेज उत्पीड़न का एक अभियोग दर्ज कराया गया था। जिसमें अभियुक्त मोनू, शानू पुत्र श्यामबाबू, रामरती पत्नी श्याम बाबू निवासी गढीतिवारी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया गया था। लेकिन पुलिस द्वारा मामले में किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई।

उन्होंने आरोप लगाया है कि पुलिस मुलजिमों को बचाने एवं राजीनामा का दबाब बना रही है। हलधर किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि अगर अपराधियों को एक सप्ताह के अंदर गिरफ्तार नहीं किया गया, तो आंदोलन किया जायेगा। ज्ञापन देने वालों में अर्जुन चैधरी, रजत यादव, संचीत यादव, जीतू सविजा, जितेन्द्र यादव, बंटी कुमार, अनीश, आजाद अली, आशीष कुमार, भोला जाटव, गोपी जाटव अदि रहे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2564