फिरोजाबाद: ड्राइंग प्रतियोगिता में प्राइमरी के बच्चों ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभाग

फिरोजाबाद। किसी भी देश के विकास में बच्चों की अहम भूमिका होती है। इसी के मद्देनजर रखते हुए स्वतंत्रता दिवस से पूर्व जायंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति के द्वारा आर्य नगर स्थित सरकारी प्राइमरी विद्यालय आर्य नगर एवं प्राइमरी विद्यालय नई बस्ती में संयुक्त रूप से ड्राइंग प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमे कक्षा एक से कक्षा पांच तक के 40 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

अध्यक्षा पूनम गुप्ता ने बताया कि आज प्राइमरी स्कूल में प्रथम बार हमारी संस्था द्वारा प्रतियोगिता आयोजित कराई गई है। जिसमें बच्चो ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। प्रशासनिक निर्देशिका प्राची अग्रवाल ने बताया कि बच्चों ने बड़े उत्साह से राष्ट्रीय ध्वज बनाया और उसमे रंग भरार्। छोटे बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज में कलर करने के लिए कलरिंग शीट दी गई। साथ ही उन्हें ध्वज के कलर के बारे में बताया कि केसरिया रंग साहस और बलिदान का प्रतीक है। वहीं श्वेत रंग शांति का प्रतीक और हरा रंग विकास और धरती की उर्वरता का प्रतीक है। वित्त निर्देशिका राखी बंसल ने बताया कि बच्चों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय के साथ-साथ सांत्वना पुरस्कार भी वितरित किए गये।

निर्णायक मण्डल में यूनिट डायरेक्टर अनु बंसल, फेड अधिकारी वर्तिका जैन, कल्पना राजोरिया, रीना गर्ग की अहम भूमिका रही। प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मधु गर्ग, मोनिका रानीवाला, कमलेश सचदेवा, तनु, रेखा, निशा, गौरी, रीना, मानसी आदि मौजूद रही।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2574