शिकोहाबाद: प्रधान पद पर हुए उप चुनाव की मतगणना हुई शांतिपूर्ण

शिकोहाबाद। ग्राम पंचायतों में प्रधान पद पर हुए उपचुनाव की मतगणना शुक्रवार को विभिन्न विकास खंडों पर हुई। मतगणना को लेकर पुलिस प्रशासन सुबह से ही मुस्तैद रहा। शिकोहाबाद में सीओ देवेंद्र सिंह, थाना प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा तथा नायब तहसीलदार अवनीश कुमार यादव विकास खंड कार्यालय पर हो रही मतगणनास्थल पर मौजूद रहे। इधर जीते हुए प्रधानों को पुलिस द्वारा अपनी सुरक्षा व्यवस्था के बीच घरों तक भिजवाया गया।

जनपद में पांच ग्राम पंचायतों के प्रधान पद के उप चुनाव के लिए छह सितंबर को मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ था। अराव ब्लॉक की फतेहपुर बड़ागांव पंचायत पर पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इसमें रोहित पाल को 333 वोट, हरीशंकर को 227 मत, अनुज कुमार को 76, कृष्णकांत को 10, प्रदीप कुमार को 144 मत मिले। इस तरह रोहित ने 106 मतों से जीत हासिल की।

इधर शिकोहाबाद ब्लाॅक की ग्राम पंचायत दिखतौली में अजय सिंह, श्याम सुंदर व सोनप्रकाश के बीच मुकाबला था। श्यामसुंदर ने 37 मतों से जीत हासिल की, श्याम सुंदर को 537 तथा अजय सिंह को 500 वोट मिले।

वहीं वासुदेवमई में छह प्रत्याशी नीरज कुमार, भारत सिंह, राजेश, राहुल कुमार, सुनील, संजीव कुमार चुनाव मैदान में थे। अंतिम चक्र की समाप्ति पर नीरज कुमार को 613 वोट तथा प्रतिद्वंदी भारत सिंह को 517 मत प्राप्त हुए। इस तरह यहां पर नीरज ने 96 मतों से जीत हासिल की। चुनाव अधिकारी सुमित कुमार ने जीते प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिया।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 790