फिरोजाबाद: यूटा की नवीन जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन

-शिक्षक हित में कार्य करने का लिया संकल्प

फिरोजाबाद। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर के निर्देशानुसार व प्रांतीय कार्यकारिणी द्वारा लिये गए निर्णय अनुसार जनपदीय कार्यसमिति के पुनर्गठन व निर्वाचन का कार्यक्रम सोमवार को सम्पन्न हुआ।

चुनाव पर्यवेक्षक यादवेंद्र शर्मा प्रदेश संगठन मंत्री यूटा उत्तर प्रदेश, चुनाव अधिकारी ओमजी पोरवाल जिलाध्यक्ष यूटा औरैया, केशव दीक्षित जिलाध्यक्ष यूटा आगरा एवं केके शर्मा वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष यूटा आगरा के निर्देशन में निर्वाचन का कार्य संपन्न कराया गया। सभी पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

जिसमें जया शर्मा को जिलाध्यक्ष, मुकेश राजपूत को जिला महामंत्री, अवनींद्र सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, लोकेन्द्र दिवाकर उपाध्यक्ष, संदीप आमौरिया उपाध्यक्ष, अप्रयान्श प्रताप मिश्रा उपाध्यक्ष, इंदु वत्सल दुबे कोषाध्यक्ष, सरिता शर्मा उपाध्यक्ष महिला, पंकज यादव महिला उपाध्यक्ष, हेमेंद्र सिंह संयुक्त महामंत्री, राम अवतार यादव संयुक्त मंत्री, संदीप राजपूत संयुक्त मंत्री, मनीष कुमार संयुक्त मंत्री, डॉ सीमा राघव संगठन मंत्री, अखिलेश शर्मा प्रवक्ता, सुभाषिनी उपमंत्री, सरिता शर्मा उपमंत्री, आशीष पोरवाल जिला मीडिया प्रभारी, दुष्यंत भारद्वाज सोशल मीडिया प्रभारी, आनंद कुमार लेखाकार, अमित जैन का ऑडिटर पर चुनाव किया गया। कार्यक्रम का संचालन मुकेश राजपूत जिला महामंत्री यूटा के द्वारा किया गया। इस मौके पर सभी पदाधिकारी एवं सभी ब्लॉको के शिक्षक साथी मौजूद रहे।

praveen upadhyay
praveen upadhyay

शालू एक उत्साही और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी ताजगी और नवाचार के लिए पहचानी जाती हैं। उन्होंने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक मुद्दों पर गहरी और संवेदनशील रिपोर्टिंग की है। शालू की लेखनी की विशेषता उनकी संवेदनशील दृष्टिकोण और सटीक तथ्यों की प्रस्तुति है, जो पाठकों को घटनाओं की वास्तविकता से रूबरू कराती है।

Articles: 1283