शिकोहाबाद: महिला पुलिस ने मध्य प्रदेश की महिला को परिजनों को सौंपा

शिकोहाबाद। महिला थाना पुलिस टीम द्वारा फुट पेट्रोलिंग के दौरान जैन मंदिर के समीप एक मध्य प्रदेश की महिला मिली। जिसकी जानकारी लेने के बाद महिला पुलिस ने महिला के परिजनों से संपर्क किया और उसे उनके सुपुर्द कर दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाये जा रहे विशेष अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में थानाध्यक्ष महिला थाना द्वारा मय पुलिस टीम के दौराने चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन नचले शौहदों तथा फुट पैट्रोलिंग गस्त भ्रमण करते हुये जैन मन्दिर के पास पहुंची। रात करीब सात बजे एक महिला रोती हुई बदहवास हालत में मिली। महिला को सान्तवना देते हुये नाम पता पूछा, तो उसने अपना नाम आरती पुत्री मुरारीलाल पत्नी दिनेश बघेल निवासी वीरपुर सिकन्द्र कम्पू ग्वालियार मप्र उम्र करीब 21 वर्ष बताया।

महिला आरती को महिला थाना लाया गया। उसके परिवारीजनो से जरिये दूरभाष पर जानकारी दी। सूचना पर परिजन दिनांक 12 सितंबर को रात्रि करीब दो बजे महिला थाना पहुंचे। आरती पुत्री मुरारीलाल पत्नी दिनेश बघेल निवासी वीरपुर सिकन्द्र कम्पू ग्वालियार मप्र को उसके परिवारीजन के नियमानुसार सुपुर्द किया गया। महिला को पाकर परिजनों ने थानाध्यक्ष महिला प्रियंका श्रीवास्तव का आभार व्यक्त किया।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 790