शिकोहाबाद: एडीएम ने किया अस्पताल का निरीक्षण, 11 कर्मचारी मिले अनुपस्थित

शिकोहाबाद। संयुक्त चिकित्सालय का शुक्रवार को सुबह एडीएम और एसडीएम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में 11 कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगने के लिए सीएमएस से कहा है। इसके साथ ही अस्पताल में साफ सफाई के भी निर्देश दिये।

एडीएम अभिषेक कुमार ने शुक्रवार को संयुक्त चिकित्सालय में पहुंच कर पैरामेडिकल स्टाफ और कर्मचारियों की उपस्थित चेक की। इस दौरान 11 कर्मचारी गैर हाजिर मिले। जिसके बारे में जानकारी की गई तो पता चला कि कुछ लोग किसी कार्य से बाहर गये हुए हैं। लेकिन अनुपस्थित सभी कर्मचारियों के नाम नोट किये गये हैं। उनसे स्पष्टीकरण मांगा जायेगा। इसके साथ ही अस्पताल में साफ सफाई की व्यवस्था भी देखी गई।

एडीएम ने बताया कि सफाई व्यवस्था संतोष जनक मिली। इसके सात ङी दवा काउंटर का भी निरीक्षण किया गया। जहां दवा वितरण पूरी तरह से सही होता पाया गया। मरीजों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि दवा की कोई कमी नहीं है। एडीएम ने बताया कि इस संबंध में सीएमएस से और अधिक बेहतर सेवाएं देने के प्रयास करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि कुल मिला कर अस्पताल की व्यवस्थाएं संतोष जनक रहीं। इस अवसर पर एसडीएम विवेक मिश्रा भी मौजूद रहे।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 865