फिरोजाबाद: किशोरियों को एनीमिया मुक्त करेगी उमंग

फिरोजाबाद। शनिवार को महिला कल्याण विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत किशोरियों को एनीमिया मुक्त करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उमंग अभियान का शुभारंभ किया गया।

जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर सिविल लाइंस पर हुए आयोजन में सीडीओ दीक्षा जैन ने कहा कि किशोरियों को एनीमिया मुक्त करने का लक्ष्य तय करते हुए यह विशेष अभियान उमंग का संचालन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम न्याय पंचायत, वार्ड स्तर पर एनीमिया टेस्टिंग व मासिक धर्म स्वच्छता की जागरूकता हेतु किए जाएंगे। साथ ही एनीमिया टेस्टिंग में सेनेटरी नैपकिन व एनीमिया से सम्बन्धित दवाइयों का वितरण भी किया जाएगा।

बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलप्रीत कौर ने कहा कि एनीमिया से महिलाओं में कई प्रकार की समस्याएं हो जाती हैं। एनीमिया हो जाने पर शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने लगती है जिससे शरीर में कमजोरी व सर दर्द रहना आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता है। महिलाओं के शरीर की बनावट पुरूषों से बिलकुल अलग होती है, जिस कारण उनको प्रत्येक माह में मासिक धर्म माहवारी का सामना करना पड़ता है।

इस मौके पर डीएम उज्ज्वल कुमार, महापौर कामिनी राठौर, डीआईओएस निशा अस्थाना, मिथलेश कुमार सिंह, महिला चिकित्सक डा. स्मिता सिंह, प्रियंका श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2789