फिरोजाबाद: अभाविप ने एस.आर.के महाविद्यालय की इकाई का किया गठन

-शेखर शर्मा बने अध्यक्ष, शिवम कुशवाहा को मिली मंत्री का जिम्मेदारी

फिरोजाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने एस.आर.के. महाविद्यालय में विद्यार्थियों को राष्ट्र प्रेम और देश की रक्षा के संकल्प के साथ सदस्यता अभियान चलाया।

एस.आर.के. महाविद्यालय की सत्र 2023-24 की नवीन इकाई का गठन किया गया। जिसमें शेखर शर्मा को पुनः कॉलेज अध्यक्ष व शिवम कुशवाहा को कॉलेज मंत्री बनाया गया। अमन शर्मा, रोहित गॉड को कॉलेज उपाध्यक्ष, ध्रुव गुप्ता, चेतन कश्यप, समीर खान, शिवम गुप्ता को सहमंत्री बनाया है। इसके अलावा अन्य दायित्व सौंपे गये है।

इस मौके पर प्रात कला मंच प्रमुख तेजवंत ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हर वर्ष एक नवीन इकाई का गठन करती है। जो आने वाले संपूर्ण वर्ष संगठन की गतिविधियों के अनुसार संगठन के आदेश पर कार्य करती है तथा समाज में एक नया परिवर्तन लाने का प्रयास करती है।

सी संदर्भ में एस.आर.के. महाविद्यालय में भी नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इस दौरान प्रांत छात्र शक्ति संयोजक आदर्श भारद्वाज, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य राज पलिया आदि मौजूद रहे।

praveen upadhyay
praveen upadhyay

शालू एक उत्साही और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी ताजगी और नवाचार के लिए पहचानी जाती हैं। उन्होंने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक मुद्दों पर गहरी और संवेदनशील रिपोर्टिंग की है। शालू की लेखनी की विशेषता उनकी संवेदनशील दृष्टिकोण और सटीक तथ्यों की प्रस्तुति है, जो पाठकों को घटनाओं की वास्तविकता से रूबरू कराती है।

Articles: 1285