शिकोहाबाद: फिट इंडिया मूवमेंट को सार्थकता प्रदान करती हैं खेल प्रतियोगिताएं-अशोक अनुरागी

शिकोहाबाद। श्री कृष्णा आदर्श इंटर कॉलेज मुजफ्फरपुर तिलियानी में क्षेत्रीय स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का समापन समारोह पूर्वक सम्पन्न हुआ। क्षेत्रीय रैली के मुख्य अतिथि अशोक अनुरागी प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल बसई मुहम्मदपुर रहे।

कार्यक्रम का शुभारम्भ आयोजक प्रधानाचार्य नरेंद्र प्रकाश जैन एवं वरिष्ठ प्रवक्ता विनय कुमार ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि फिट इंडिया मूवमेंट को सार्थकता प्रदान खेल प्रतियोगिताएं ही करती हैं। खेल प्रतियोगिताएं जीवन में उत्साह एवं अनुशासन लाती हैं। यहां पूरे क्षेत्र से विभिन्न विद्यालयों के उपस्थित हुए बालक बालिकाओं को देखकर बहुत हर्ष हो रहा है।

क्षेत्रीय रैली के मुख्य व्यवस्थापक की भूमिका में वरिष्ठ प्रवक्ता विनय कुमार रहे। आए हुए सभी अतिथियों, प्रधानाचार्यों, समस्त व्ययाम शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का आभार विद्यालय के प्रधानचार्य द्वारा किया गया। इस अवसर पर कपिल देव, विवेक चैधरी, दिनेश चाहर, धर्मवीर, अश्विनी जैन, भगवती सिंह, सुशील यादव, धनन्जय आदि उपस्थित रहे।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 814