शिकोहाबाद: पाली इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया

शिकोहाबाद। पाली इंटर कॉलेज में लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को भारत की एकता एवं अखंडता के प्रतीक के रूप में मनाया गया। स अवसर पर विद्यालय की प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष विपिन पालीवाल और प्रधानाचार्य रवि मिश्रा ने सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर पुष्प माला समर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

विद्यालय के सभी शिक्षकों, लिपिकों, कर्मचारियों एवं छात्रों ने प्रतिमा पर पुष्प समर्पित कर हार्दिक श्रद्धांजलि दी। प्रधानाचार्य ने एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई। उपाध्यक्ष ने सरदार पटेल के कृतत्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। विद्यालय के शिक्षक रनवीर सिंह, हरिओम, प्रेम स्वरूप ने सरदार पटेल के विषय में बृहद उदबोदन देकर छात्रों को उनके विषय में अधिक जानकारी प्रदान की। संचालन एनसीसी प्रभारी डॉक्टर अजब सिंह ने किया।

वहीं बीडीएम गर्ल्स डिग्री कॉलेज में प्राचार्या प्रोफेसर गीता यादवेन्दु के नेतृत्व में एकता दिवस के रूप में मनाया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. नीलम व प्रीति सिंह के नेतृत्व में एक दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें प्रथम स्थान पर हिना, द्वितीय पर रियांशी एवं तृतीय स्थान पर राखी रहीं। निर्णायक मंडल में डॉ. नम्रता प्रसाद, ब्यूटी सिंह, एवं डॉ.मोनिका सिंह रहीं।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 814