फिरोजाबाद: विज्ञान प्रदर्शनी में शनी ने मारी बाजी

-तिलक काॅलेज में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान, प्रयागराज के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा विभाग के तत्वाधान में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ निशा अस्थाना के निर्देशन में 51 वीं जवाहरलाल नेहरु बाल विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन तिलक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य राकेश कुमार, नोडल अधिकारी अश्वनी कुमार जैन एवं कार्यक्रम प्रभारी कमलेश शर्मा के संयोजन में किया गया।

अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि इस प्रदर्शनी का मुख्य विषय समाज के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी है। जिसमें पाँच उपविषय स्वास्थ्य, पर्यावरण, कृषि, संचार और परिवहन एवं कंप्यूटेशनल सोच है। इस प्रदर्शनी में विद्यालय के 32 विद्यार्थियों ने परमाणु रिएक्टर मॉडल, डायलिसिस मॉडल, स्मार्ट सिटी, चंद्रयान 3 मॉडल, हाइड्रोलिक लिफ्ट, वैक्यूम क्लीनर, रेन वाटर हार्वेस्टिंग आदि अत्यंत आकर्षक मॉडल बनाए गए। निर्णायक मंडल की भूमिका का संतोष शर्मा, कमलेश शर्मा एवं आशीष देव द्वारा किया गया।

जिसमें प्रथम स्थान शनी, द्वितीय स्थान विकास ठाकुर एवं तृतीय स्थान पुष्पेन्द्र ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन पंकज भारद्वाज ने किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने विद्यार्थियों एवं शिक्षक साथियों के कार्यो की सराहना करते हुए सभी विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्पन्न करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डॉ हरिओम झा, स्वदेश मिश्रा, शशिकांत, संजय सिंह एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2574