फिरोजाबाद: उ.प्र माध्यमिक शिक्षक संघ संयुक्त मोर्चा ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग

– उ.प्र. सरकार के प्रदेश सचिव के नाम संबोधित ज्ञापन कलैक्ट्रेट पर प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा

फिरोजाबाद। उ.प्र माध्यमिक शिक्षक संघ संयुक्त मोर्चा के द्वारा पुरानी पेंशन बहाली एवं अन्य मांगों को लेकर उ.प्र. सरकार के प्रदेश सचिव के नाम संबोधित एक ज्ञापन कलैक्ट्रेट पर प्रशासनिक अधिकारी अरविंद शुक्ला को सौंपा गया।

जिसमें उ.प्र. शिक्षा सेवा चयन आयोग अधिनियम 2023 को वापस लेकर माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड अधिनियिम 1982 को पुनस्र्थापित करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, मानदेरू व आउटसोर्सिग नियुक्तियों तथा जन शिक्षा व्यवस्था में निजीकरण पर तत्काल रोक लगाते हुए माध्यमिक विद्यालयों का राजकीयकरण करने की मांग की।

ज्ञापन देने वालो में डाॅ बृजनंदन सिंह जिलाध्यक्ष उ.प्र. मा. शिक्षक संघ, संजय कुंमार सिंह मंत्री, संजय तोमर जिला सह संयोजक, राजू कुशवाह संगठन मंत्री, धर्मेन्द्र कुमार कृष्णन जिलाध्यक्ष अटेवा, प्रेमप्रकाश कुशवाह जिलाध्यक्ष राज्य कर्मचारी महासंघ, मुलायम सिंह पूर्व अध्यक्ष ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ, सहदेव सिंह चैहान महामंत्री अटेवा, योगेश चंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2574