शिकोहाबाद: बीडीएम गर्ल्स डिग्री कॉलेज छात्राओं ने शैक्षणिक टूर पर एतिहासिक धरोहरों को देखा

शिकोहाबाद। बीडीएम गर्ल्स डिग्री कॉलेज का एक शैक्षणिक टूर आगरा पहुंचा। यहां लाल किला, फतेहपुर सीकरी, सिंकदरा का भ्रमण करते हुए एतिहासिक धरोंहरों के बारे में जानकारी की।

टूर प्राचार्या प्रोफेसर गीता यादवेन्दु के संरक्षण व राट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. नीलम व प्रीति सिंह के संयोजन में द्वितीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय धरोहर अमूल्य विरासत पर आयोजित शिविर के तहत स्वयं सेविकाओं को एतिहासिक धरोहर फतेहपुर सीकरी, लाल किला, सिकंदरा का भ्रमण कराया गया। इस एतिहाशिक व शैक्षणिक टूर के तहत छात्राओं ने महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। छात्राओं ने एतिहासिक धरोंहरों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

प्राचार्या ने बताया कि फतेहपुर सीकरी लाल बलुआ पत्थर से निर्मित है। यह एक पर्यटक स्थल है। यहां हजारों की संख्या में प्रतिदिन पर्यटक आते हैं। सांस्कृतिक प्रभारी दर्शना कुमारी ने बताया कि प्राचीन ऐतिहासिक स्थल हमारे देश के गौरवपूर्ण इतिहास, सभ्यता व संस्कृति के परिचायक हैं। एनएसएस प्रभारी डॉ. नीलम ने छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि लाल कला मुगल कला और वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है।

इस अवसर पर शशिप्रभा तोमर, प्रो. सीमारानी जैन, सास्कृतिक प्रभारी दर्शना कुमारी, डॉ.माया गुप्ता, डॉ. नम्रता प्रसाद, ब्यूटी सिंह, पूजा राजपूत, पल्लवी पाण्डेय, डॉ. मोनिका सिंह, डॉ. ममता भारद्वाज, पिंकी, निधि, समृद्धि, कुमारी नन्दिन आदि मौजूद रहीं।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 814