शिकोहाबाद: भारतीय मानवाधिकार मजदूर परिषद की प्रदेश और जिला कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

शिकोहाबाद। भारतीय मानवाधिकार परिषद की एक बैठक नेहा अतिथि गृह के सभागार में संस्थापक आरपी शाक्या और राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेंद्र चैधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें परिषद की प्रदेश और जिला कार्यकारिणी के नवगठित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र, कार्ड एवं प्रतीक चिंह देकर सम्मानित किया गया।

भारतीय मानवाधिकार मजदूर परिषद विभिन्न प्रांतों में अपना संगठन मजबूत करने के बाद उत्तर प्रदेश में भी संगठन को खड़ा कर रही है। इसी श्रृंखला में रविवार को दोपहर एक बजे स्टेशन रोड स्थिति नेहा गैस्ट हाउस में नवीन कार्यकारिणी को प्रतिष्ठापित किया गया। मंचासीन अतिथियों में संस्थापक आरपी शाक्य, राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेंद्र चैधरी, प्रदेश प्रभारी ईं. गिरंद सिंह, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पीएस राना,प्रदेश सचिव दिनेश वशिष्ठ, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राघवेंद्र सिंह और मंडल महासचिव लवलेश मित्तल मौजूद रहे। संचालन प्रदेश अध्यक्ष ने किया।

इस अवसर पर संस्थापक ने परिषद के गठन के उद्देश्य और उसके कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से कहा कि परिषद का काम गरीब, मजदूरों की सहायता करना है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से तालमेल बना कर वंचितों को हक दिलाना है। उन्होंने नवीन कार्यकारिणी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी को निष्ठा एवं लगन से कार्य कर संस्था को आगे बढ़ाने का संकल्प दिलाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संस्था के साथ जो पदाधिकारी कार्य करेगा, संस्था उसके साथ सदैव कंधे से कंधा मिला कर खड़ी रहेगी।

प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रभारी ने सभी सभी को संबोधित करते हुए अपने दायित्वों का सही निर्वहन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अशोक कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष अंकित कुलश्रेष्ठ, रविंद्र सिंह, महेश माथुर, नरेंद्र सिहं, ब्रजमोहन, निर्मला जादौंन, प्रियंका सिंह, अमला राजपूत, पूनम जादौंन ,रंजना, कुसुम शर्मा के अलावा जसराना तहसील से सत्यप्रकाश राजपूत, पीएसराजपूत सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 876