फिरोजाबाद: सोहम का 44 वां धार्मिक आयोजन 17 से 24 दिसंबर 2023 तक

फिरोजाबाद। विगत बरसों की भांति इस वर्ष भी अखिल भारतीय सोहम महामंडल की फिरोजाबाद शाखा का 44 वॉ धार्मिक आयोजन 17 से 24 दिसंबर 2023 तक रामलीला मैदान में संपन्न होगा। जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से संत मनीषी पधारकर एक सप्ताह तक धर्म प्रवचन करेंगे।

अखिल भारतीय सोहम महामंडल के सोहम पीठाधीश्वर स्वामी सत्यानंद महाराज की निर्देशन में संपन्न होने वाले वार्षिक कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार विमर्श हेतु जैन नगर स्थित सोहम आश्रम पर चंद्रप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में महाराज के निर्देशानुसार 17 से 24 दिसंबर तक श्रीमद् भागवत सप्ताह एवं गायत्री यज्ञ संपन्न कराये जाने पर सभी के द्वारा आम सहमति व्यक्ति की गई। सचिव द्विजेन्द्र मोहन शर्मा ने कार्यक्रम से संबंधित व्यवस्थाओं के लिए सभी सहयोगियों के साथ कार्य विभाजन कर जिम्मेदारी सौंपी है।

मीडिया प्रभारी उमाकांत पचैरी एडवोकेट ने अवगत कराया कि कार्यक्रम में मुख्य रूप से सोहम पीठाधीश्वर स्वामी सत्यानंद महाराज वृंदावन, स्वामी धर्मदेव महाराज पटौदी, स्वामी शिव चेतन महाराज अंबाला, स्वामी सुखदेवानंद महाराज ऋषिकेश, स्वामी ज्ञानानंद महाराज राजघाट, स्वामी अनंतानंद महाराज मैनपुरी, स्वामी प्रीतम दास महाराज वृंदावन, स्वामी नारायणा नंद महाराज हरिद्वार, स्वामी प्रज्ञानंद महाराज उज्जैन, स्वामी निगमानंद महाराज सौरों घाट, स्वामी विवेकानंद महाराज वृंदावन, ब्रह्मचारी स्वामी अरुण स्वरूपानंद महाराज वृंदावन आदि संत मनीषियों को आमंत्रित किया गया है।

बैठक में सर्वेश दीक्षित, संजय अग्रवाल, महेश यादव, कृष्णकांत गुप्ता, महेश चंद्र गुप्ता, अशोक यादव, सम्मन सिंह, शिवनारायण यादव पप्पू, श्याम बाबू यादव, प्रवीण कुमार अग्रवाल, विपिन कुमार शर्मा, महेंद्र कुमार, रामऔतार यादव, सोमेश यादव, प्रमोद माहेश्वरी, मातादीन यादव, हरिओम यादव आदि मौजूद रहे

praveen upadhyay
praveen upadhyay

शालू एक उत्साही और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी ताजगी और नवाचार के लिए पहचानी जाती हैं। उन्होंने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक मुद्दों पर गहरी और संवेदनशील रिपोर्टिंग की है। शालू की लेखनी की विशेषता उनकी संवेदनशील दृष्टिकोण और सटीक तथ्यों की प्रस्तुति है, जो पाठकों को घटनाओं की वास्तविकता से रूबरू कराती है।

Articles: 1257