शिकोहाबाद: स्मार्ट फोन पाकर खिले छात्र-छात्राओं के चेहरे

शिकोहाबाद। मेजर रामवीर सिंह एजुकेशन इंस्टीट्यूट बलीपुर सिरसागंज में शुक्रवार कोस्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें लगभग 150 छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किये गये।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी विवेक राजपूत सिरसागंज, डॉ. रामकैलाश यादव सदस्य एनसीडीसी सहकारिता मंत्रालय, ई. रामब्रेश यादव प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया। इसके बाद उप जिलाधिकारी ने छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किये। स्मार्ट फोन वितरण के बाद मुख्य अतिथि ने स्मार्ट फोन की उपयोगिता व उससे होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में समझाया।

उन्होंने बताया कि मोबाइल के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य शिक्षा, बैंकिंग, व्यवसाय, और दूर संचार इत्यादि की सुगमता होती है। इसके साथ ही इसके दुष्परिणाम भी हैं। लेकिन छात्र-छात्राओं को सिर्फ इसे अपनी पढ़ाई का जरिया बनाया जाना चाहिए। यह डिजिटल क्षेत्र को बढ़ावा देता हैं। छात्र-छात्राओं के अध्ययन के दौरान आने वाली समस्या के समधान के लिए अध्यनपन सामग्री को भी उपलब्ध करा कर उनकी समस्या को सरल बना देता है।

उन्होंने कहा कि अगर आप इसे सही दिशा में प्रयोग करेंगे तो यह आपके लिए वरदान साबित होगा। अगर इसके विपरीत आपने इसे प्रयोग किया तो यह आपके केरियर को बर्बाद कर सकता है। इस लिए इस स्मार्ट फोन का आप लोग सदुपयोग करें।

इस अवसर पर अभिषेक यादव अध्यक्ष सहकारिता समिति माढ़ई, डॉ. प्रताप सिंह प्रबंधक मेजर रामवीर सिंह शिक्षण संस्थान, योगेंद्र सिंह रूपेंद्र सिंह, दिनेश बघेल,मोहरसिंह, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 814