शिकोहाबाद: जयपुरिया और लॉर्ड कृष्णा स्कूल में धूमधाम से मनाया क्रिसमस डे

-सेंटाक्लॉज के वेश में सजे नन्हें-मुन्ने बच्चों ने मन मोहा

शिकोहाबाद। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल और लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में क्रिसमस दिवस धूमधाम से रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय के चेयरपर्सन डॉ. गीता यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण कर किया। इस दौरान नन्हें-मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। नन्हें मुन्ने बच्चे सेंटाक्लॉज के रूप में सजे हुए मंच पर सभी को लुभा रहे थे। कार्यक्रम के समापन पर जयपुरिया स्कूल की प्रधानाचार्या एकता शर्मा और लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या वंदना तिवारी ने सभी बच्चों को उपहार वितरित किये।

वहीं यंग स्कॉलर्स एमेडमी के प्रांगण में क्रिसमस डे मनाया गया। सभी कक्षाओं में भी जाकर सेंटा क्लॉज ने चॉकलेट बाँटकर प्रसन्नता जाहिर की। इसके बाद पूर्वप्रधानमंत्री चै. चरणसिंह की जयन्ती मनाई गई। विद्यालय के निदेशक डा. संजीव आहूजा, निर्देशिक इशा आहूजा, प्रधानाचार्य योगेश श्रीवास्तव एवं समस्त शिक्षक वर्ग का पूर्ण सहयोग रहा। संचालन सोनिया श्रौतिया एवं शहनाज खानम ने किया।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 814