शिकोहाबाद: करांटे प्रतियोगिता में सेठ एमआर जयपुरिया के छात्रों ने किया स्कूल का नाम रोशन

शिकोहाबाद। हाईवे स्थित सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल के बच्चों ने अलीगढ़ में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया। अलीगढ़ कराटे डू संगठन के सचिव सेंसाई मिर्जा वसीम बैग द्वारा आयोजित राजकीय औद्योगिक अलीगढ़ कराटे प्रतियोगिता 12 फरवरी को अलीगढ़ खेल प्रदर्शनी मैदान में हुई। जिसका शुभारंभ में मुख्य अतिथि एसपी सिटी शेखर व क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी राममिलन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में आठ स्कूलों के लगभग 350 बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसमें अलीगढ़, हाथरस, आगरा, बुलंदशहर खुर्जा और मथुरा आदि जगहों से खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें अपने वर्ग भाग में 30 खिलाड़ियों के बीच सत्यम शर्मा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। आराध्या सिंह, अदिति यादव, मोहम्मद उमेर, नितिन कुमार ने रजत पदक और अर्पित सिंह, अर्पित यादव ने कांस्य पदक प्राप्त किया। समस्त जयपुरिया परिवार की तरफ से बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं। विद्यालय की प्रधानाध्यापक एकता शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 814