शिकोहाबाद: रोहिणी को डिप्टी एसपी बनने पर किया सम्मानित

शिकोहाबाद। सैनिक समाज सेवा संगठन के द्वारा मेजर रामवीर सिंह शिक्षण संस्थान आवास विकास कॉलोनी में जिलाध्यक्ष विशेष कुमार की अध्यक्षता में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें पूर्व सैनिकों ने डिप्टी एसपी की परीक्षा में सफलता मिलने पर विद्यालय की छात्रा रोहिणी यादव और उनके परिवार के लोगों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण कर किया। इस दौरान वक्ताओं ने विद्यालय की छात्र-छात्राओं को प्रेरणा दायक संदेश देकर उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सरला यादव, जिला पंचायत सदस्य सुनीता यादव, गजेंद्र यादव, ओपी यादव, रविंद्र कुमार, ध्रवजीत, अनार सिंह, रवीश कुमार, अनवर सिहं, ज्ञानी राम, जेपी व्यास, मुरारीलाल ने रोहिणी यादव और उनके परिवार को इस सफलता के लिए बधाई दी।

रोहिणी मेजर रामवीर सिंह शिक्षण संस्थान से बीएड कर रही हैं। संचालन कमलेश आर्य ने किया। रोहिणी यादव और उनके पिता अनूप यादव व मामा महेंद्र सिंह बीडीओ ने अपने बिचारों में संस्थान की छात्र व छात्राओं को रोहिणी द्वारा की गई मेहनत व लगन को अपनाने की बात कही। समारोह में इं.रामब्रेश यादव, बड़े बाबू ईश्वर दास, पूर्व महाप्रबंधक नरेंद्र सिंह, पूर्व बैंक प्रबंधक कमल किशोर, पूर्व प्रधानाचार्य एके कॉलेज दिनेश यादव मौजूद रहे।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 814