शिकोहाबाद: सीएमओ ने किया अस्पताल का निरीक्षण, दिए निर्देश

शिकोहाबाद। सीएमओ ने मंगलवार को संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल परिसर में साफ सफाई के साथ कुपोषित बच्चों के लिए बनाए गए बार्ड का भी निरीक्षण किया। वार्ड में भर्ती बच्चों के रजिस्टर और अन्य अभिलेखों को चेक किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल स्टाफ को दिशा निर्देश दिये।

सीएमओ राम बदन राम मंगलवार दोपहर दो बजे के करीब अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ सफाई की व्यवस्था को देखा। इसके बाद वह कुपोषित बच्चों के वार्ड में पहुंचे और उन्होंने वहां भर्ती बच्चों के बारे में जानकारी की। उनको मिलने बाले आहार और उनकी देखरेख के बारे में बच्चों के अभिभावकों से जानकारी की। इसके बाद उन्होंने इमरजेंसी और महिला चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि अस्पताल का रुटीन निरीक्षण किया गया है। अस्पताल परिसर में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली हैं। साफ सफाई बहुत अच्छी पाई गई। इसके साथ ही उन्होंने अन्य व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृृढं बनाये जाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर उनके साथ सीएमएस डॉ. सत्यप्रकाश शर्मा, डॉ. आरसी केशव, डॉ. अभिषेक कुमार, नेत्र परीक्षण अधिकारी डॉ. दीपक तिवारी सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 865