फिरोजाबाद: घर के बाहर चारपाई पर सो रहे वृद्ध की ईटों से कूचलकर हत्या

-धेवते के साथ रहता था मृतक, नाक और मुंह पर चोट के मिले निशान

फिरोजाबाद। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के अंतर्गत गांव दिबायची में चारपाई पर सो रहे वृद्ध की नाक पर ईंट का प्रहार कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक अपनी बेटी के पुत्र और उसकी पत्नी के साथ रहता था। मौके पर पुलिस अधिकारी फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे हैं और घटनास्थल का जायजा ले रहे हैं।

गांव डिवाइची निवासी 80 वर्षीय सूरजपाल राजपूत पुत्र स्वर्गीय रामचंद्र घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। रविवार सुबह उनका शव चारपाई पर ही लहू लुहान हालत में मिला। उनकी नाक और मुंह पर चोट के निशान थे। हत्यारों ने ईटों से कूचलकर उनकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। सुबह जब मृतक के धेवते सूरज ने नाना को मृत अवस्था में देखा तो चीख पुकार मच गई। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। परिवार में कोहराम मच गया। मृतक वृद्ध की कोई संतान नहीं थी। वह अपने धेवते और उसकी पत्नी के साथ ही रहते थे।

घटनास्थल का एसपी ग्रामीण कुंवर रणविजय सिंह ने जायजा लेते हुए आसपास के लोगों से जानकारी ली। एसपी ग्रामीण ने बताया कि हमलावरों ने वृद्ध की हत्या की है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ ही हत्यारों की तलाश की जा रही है। जल्द ही इस घटना का खुलासा किया जाएगा।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2558