शिकोहाबाद: रास्ता को लेकर हुआ विवाद, जमकर चले लाठी डंडे

शिकोहाबाद। नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव केशरी में रास्ता को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गये। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है।

सत्यपाल और उनका बेटा आलोक कुमार निवासी केशरी का गांव के ही धर्मेंद्र सिंह से रास्ता को लेकर विवाद चल रहा है। बीती रात दोनों में लेजम (पाइप) डालने को लेकर कहासुनी हो गई। जिसमें पांच लोग घायल हो गये। जिसमें सत्यपाल, आलोक कुमार, धर्मेंद्र, उसकी पत्नी रश्मि और बेटा सुमित घायल हो गये। पुलिस ने घायलों का पांचों का मेडिकल कराया है।

इस संबंध में इंस्पेक्टर नसीरपुर शेर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से तेहरीर लेकर मारपीट की धाराओं में प्राथमिक की दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जा रही है।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 814