शिकोहाबाद: मिस फेयरवेल बनी गायत्री, पट्टा पहना कर किया स्वागत

शिकोहाबाद। बीडीएम गर्ल्स डिग्री कॉलेज में प्राचार्या के संरक्षण में एमए उत्तरार्द्ध अंग्रेजी, संस्कृत, शिक्षाशास्त्र व अर्थशास्त्र विभाग की छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम वर्ष की छात्राओं ने उत्तरार्ध की छात्राओं को विदाई दी। अपने बेहतर प्रदर्शन से गायत्री को मिस फेयरवेल का खिताब से नवाजा गया।

प्राचार्या प्रोफेसर गीता यादवेन्दु ने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें अपने सपनों की दिशा में आत्मविष्वास के साथ आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया। प्रोफेसर सीमारानी जैन ने छात्राओं से कहा कि मानव जीवन ईष्वर का एक अनमोल उपहार है। अतः हम इसे हर संम्भव तरीके से सार्थक बनाकर सकारात्मकता की दिशा में कड़ी मेहनत कर आगे बढें।

संस्कृत विभागाध्यक्षा डॉ. नीलम ने विदाई समारोह से सम्बन्धित स्वरचित काव्यपाठ से सभी को मंत्रमुग्ध किया। शिक्षाशास्त्र विभागाध्यक्षा ब्यूटी सिंह और अंग्रेजी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर निधि ने छात्राओं को शुभकामनाऐं दीं। रैम्प वॉक, बलून बैलोन्सिंग, प्रष्नोत्तरी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गायत्री (संस्कृत विभाग) ने मिस फेयरवेल का खिताब प्राप्त किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की उप प्राचार्या शशिप्रभा तोमर, डॉ.नीलम, प्रीति सिंह, डॉ.माया गुप्ता, डॉ. नम्रता प्रसाद, पूजा राजपूत, पल्लवी, डॉ. मोनिका सिंह, डॉ. ममता भारद्वाज, निधि जायसवाल, डॉ. चंद्रा सिंह, नूतन, सुनीता, डॉ. रेनू, नंदिनी आदि ने कार्यक्रम में सहयोग किया और छात्राओं का उत्साह वर्धन किया

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 814