फिरोजाबाद: फिरोजाबाद सेवा समिति ने जनपद टाॅपर को किया सम्मानित

-फिरोजाबाद क्लब में यूपी, सीबीएसई, और आईसीएसई बोर्ड के टाॅपर हुए सम्मानित

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद सेवा समिति द्वारा फिरोजाबाद क्लब में यूपी, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के जनपद टाॅपर छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। अतिथियो से सम्मान पाकर छात्र-छात्राऐं प्रफुल्लित दिखाई दिए।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर, शिकोहाबाद नगर पालिका अध्यक्ष रानी गुप्ता, सिरसागज़ नगर पालिका अध्यक्ष रंजना सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर नगर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि जीवन में कभी मायूस नहीं होना चाहिए, हमेशा आगे बढ़ते रहना चाहिए। सपने बड़े देखो और उन सपनों को सकार करो। आज अपने जनपद में टॉप कर जनपद को गौरवान्वित किया है।

मेयर कामिनी राठौर ने कहा कि हमें शिक्षा के क्षेत्र में मेहनत करते रहना चाहिए। फल खुद व खुद हमें मिल जाएगा। शिकोहाबाद नगर पालिका अध्यक्ष रानी गुप्ता ने कहा कि अभिभावकों को भी बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार करना चाहिए। सिरसागंज नगर पालिका अध्यक्ष रंजना सिंह ने कहा कि शिक्षा हमारे जीवन का अभिन्न अंग है, बिना शिक्षा के हम अधूरे हैं शिक्षा ही एक ऐसा क्षेत्र है। जहां हम अपना, अपने परिवार और देश व प्रदेश का नाम गौरवान्वित कर सकते है।

राजीव अग्रवाल पूजा ग्रुप ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपके माता-पिता आपको शिक्षा ग्रहण करने के लिए विदेश तक पर भेजते हैं और यही उनका सपना होता है कि हमारे बच्चे पढ़ाई करें शिक्षा हासिल करने के बाद एक स्थान बनाएं। हमें अपने मां-बाप के सपनों को भी साकार करना होगा। इस अवसर पर जनपद के 20 टॉपर छात्र-छात्राओं को फिरोजाबाद सेवा समिति द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान उमाशंकर यादव, प्रदीप मित्तल पम्मी, समिति अध्यक्ष गौरव बांसल, डीसी गुप्ता, दीपक, चक्रेश जैन आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुकेश कुमार गुप्ता एवं संचालन कार्यक्रम संयोजक असलम भोला ने किया

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2566