खैरगढ़: शौच को गई किशोरी से छेड़छाड़, दी तहरीर

खैरगढ़। थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की किशोरी से गांव के ही एक युवक ने अश्लील हरकतें करते हुए जबरन मक्का के खेत में खींचने का प्रयास किया। किशोरी के चीख पुकार करने पर लोग एकत्रित होने लगे। लोगों को आता देख आरोपी युवक भाग गया। पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी है।

थाना क्षेत्र अंतगर्त 26 मई की शाम के समय किशोरी अपनी छोटी बहन के साथ शौच के लिए गई थी। जहां पहले से मक्का के खेत में मौजूद युवक ने इशारा करते हुए किशोरी को बुलाया। जब किशोरी उसके पास पहुंची तो युवक उससे गलत हरकतें करने लगा। युवक की हरकतों को देखकर किशोरी सहम गई और वहां से जाने लगी, तभी युवक ने बदनियत से किशोरी का हाथ पकड़ कर खींचने का प्रयास किया। किशोरी के चीखने चिल्लाने पर पास ही काम कर रहे किशोरी के पिता दौड़कर आए तो युवक मौका पाकर वहां से भाग गया। किशोरी के पिता ने थाना खैरगढ़ तहरीर दी है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष का कहना है कि किशोरी के साथ छेड़छाड़ की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद दोषी के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 814