फिरोजाबाद: प्रसव उपरांत महिला की मौत, परिजनों ने जमकर काटा हंगामा

-परिजनों ने डाक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

फिरोजाबाद। गर्भवती महिला के दर्द होने पर परिजनों ने उसे प्रसव के लिए सिरसागंज क्षेत्र स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। उसके बाद महिला की अचानक तबियत बिगड़ गई और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

थाना सिरसागंज क्षेत्र के सोहिलपुर गुरिया निवासी 35 वर्षीय प्रियंका पत्नी सोनू गर्भवती थी। नौ महीने का समय पूरे होने पर गर्भवती को दर्द उठने लगा। परिजनों ने रविवार रात महिला को सिरसागंज के ही आरआर क्लीनिक में भर्ती करा दिया। जहां देर रात महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। परिजनों ने बताया कि बच्चे को जन्म देने के कुछ देर बाद अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। परिजनों ने डाक्टर को मौके पर बुलाया। इससे पहले कि डाक्टर कुछ समझ पाते महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया।

उन्होंने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। हंगामा होते ही डाक्टर और अस्पताल का स्टाफ अस्पताल से भाग गया। हंगामे की सूचना पर इंस्पेक्टर राजेश कुमार पांडे मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिजनों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। इंस्पेक्टर राजेश कुमार पांडे ने बताया कि अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर प्राप्त होने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2789