शिकोहाबाद: द एशियन स्कूल में मनाया गया हिरोशिमा डे

शिकोहाबाद। जसलई रोड स्थित द एशियन स्कूल में रविवार को हिरोशिमा डे मनाया गया। अमेरिका द्वारा 1945 को जापान के हिरोशिमा और नागासाकी शहर में एटम बम गिराया था, जिसमें डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। इस प्रकरण को याद करते हुए विद्यालय में रिमेंबरिंग हिरोशिमा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र.छात्राओं द्वारा कई प्रस्तुतियां दी गई।

इस दौरान कक्षा 11 व 12 की छात्राएं ईशा, प्रिया और अनुष्का ने उसे घटना पर अपने विचार व्यक्त किये। कक्षा 12 की छात्रा अपराजित ने अपनी कविता के माध्यम से वहां के लोगों की पीड़ा को बयां किया। कक्षा 8 की छात्राओं में आराध्या, दिव्या, डिंपल, दिव्यांजलि, इकरा, अनन्या, खुशी, माही और प्रांशी ने अपने विचार रखे। विद्यालय प्रबंधक राजेंद्र यादव ने बताया कि कैसे एक रूढ़िवादी शासक के क्रोध के कारण एक झटके में जाने कितने मासूम लोगों की हत्या कर दी गई।

विद्यालय के कोऑर्डिनेटर आशुतोष वर्मा ने इस घटना के वैज्ञानिक दृष्टिकोण के बारे में छात्र छात्राओं को अवगत कराया। कार्यक्रम संयोजक राजेश यादव ने सभी शिक्षकों एवं छात्र.छात्राओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर विष्णु अग्रवाल, प्रियंका पचैरी, रूबी, सदन, नीलेश, रोहित, विमल, अंजेश संगीता सहित शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 814