फिरोजाबाद: यूटा जिलाध्यक्ष ने अरांव ब्लॉक की कार्यकारिणी का किया गठन

-अराॅव ब्लाक के अध्यक्ष बने अमित व महामंत्री देवेंद्र

फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राठौर के निर्देशानुसार व यूटा फिरोजाबाद की जिला अध्यक्ष जया शर्मा ने ब्लॉक अरांव की कार्य समिति के पुनर्गठन व निर्वाचन का कार्यक्रम रस वेद रेस्टोंरेंट में संवैधानिक प्रक्रिया के अंतर्गत सम्पन्न कराया।

यूटा जिलाध्यक्ष जया शर्मा ने अरांव ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन करते हुए अमित कुमार को ब्लॉक अध्यक्ष, देवेंद्र कुमार महामंत्री, मोनिका उपाध्याय कोषाध्यक्ष, शिवानी शुक्ला, कृष्णा कुमारी, संजय कुमार वर्मा को ब्लॉक उपाध्यक्ष, चेतन कुमार को संगठन मंत्रीख् दीपक कुमार संयुक्त महामंत्री, रविन्द्र कुमार मीडिया प्रभारी मनोनीत किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन शिक्षा और शिक्षक हित में सदैव तत्पर हैं और उसका एक मात्र लक्ष्य भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान है, जो हमेशा चलता रहेगा। यूटा अरांव ब्लॉक कार्यक्रम का संचालन मुकेश राजपूत द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भगवान दास शंखवार, लोकेश दिवाकर, संदीप आमोरिया, डॉ सीमा राघव, आशीष पोरवाल, अप्रयांश मिश्रा, पंकज यादव, विनोद यादव, अमित जैन, मनीष कुमार, अवनींद्र सिंह, यतेंद्र कुशवाह, ब्रजकिशोर बघेल, आनंद सिंह, राहुल कुमार वोविन पोरवाल, आशीष यादव, निशांत प्रताप सिंह, आदर्श मिश्रा, वीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

 

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2566