शिकोहाबाद: नगर के स्कूल, कॉलेजों में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

-बच्चों ने राधा, कृष्ण और अन्य देवी देवताओं का रूप धारण कर किया कैटवाक

शिकोहाबाद। नगर के स्कूल और कालेजों में जन्माष्टमी पर्व शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नन्हें मुन्ने बच्चे राधा, कृष्ण और अन्य देवी-देवताओं की पोषाक पहन कर स्कूल आए। कायर्क्रम के दौरान बच्चों ने देवी देवताओं के रूप में सजधज कर अपनी प्रस्तुत दी।

आगरा रोड स्थित सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की निर्देशिका डॉ.गीता यादव ने श्रीकृष्ण व गणेश की प्रतिमा के सामने दीप जलाकर व उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने भगवान श्री कृष्ण के जीवन से जुड़ी हुई कहानियों को साझा करते हुए कहा कि हमें भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। नन्हें बच्चे कृष्ण व राधा की पोशाकें पहन कर स्कूल पहुंचे। बच्चों ने श्रीकृष्ण व राधा की सुन्दर झांकियां निकाली। कुछ छात्र व छात्राओं ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया।

वहीं जसलई रोड स्थित द एशियन स्कूल में भी जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से आयोजित किया गया। इस महोत्सव में दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नन्हे मुन्ने बच्चों ने राधा कृष्ण के स्वरूप रख कर मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की। दही हांडी प्रतियोगिता में ग्रीनहाउस ने 13 सेकंड में मटकी तोड़कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर 25 सेकंड में रेड हाउस ने मटकी तोडी। तृतीय स्थान पर ऑरेंज हाउस ने 92 सेकंड मैं मटकी तोड़ी। विद्यालय प्रबंधक राजेंद्र यादव ने बच्चों के साथ केक काटकर कृष्ण जन्मोत्सव को मनाया।

इस दौरान एकेडमिक कोऑर्डिनेटर नताशा, मेघा दुबे, अल्पना, अंजली शर्मा, नुजहत, रेनू शर्मा, नेहा, पियूष, मनीष, सीमा आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे। डीआर इंटर कॉलेज व ब्रांच कैंपस सिटी पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश यादव और डायरेक्टर इं. सौरव प्रकाश ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं। संचालन शुभंकर ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नेहा, हिना और नूतन का विशेष सहयोग रहा।

 

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 814