सिरसागंज: मेजर ध्यानचंद को जिला विज्ञान क्लब ने किया नमन

सिरसागंज। जिला विज्ञान क्लब के कार्यालय पर जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद को माल्यार्पण कर नमन किया।

अश्वनी कुमार जैन ने विद्यार्थियों को बताया कि मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1950 को प्रयाराज में हुआ था। उनकी जन्मतिथि को अपने देश में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। मेजर जब ब्राह्मण रेजीमेंट में थे, उस समय मेजर बले तिवारी से हाकी का प्रथम पाठ सीखा। सन 1922 से 1926 तक सेना की ही प्रतियोगिताओं में हॉकी खेला करते थे। दिल्ली में हुई वार्षिक प्रतियोगिता में जब इन्हें सराहा गया तो इनका हौसला बढ़ा।

13 मई 1926 ई. को न्यूजीलैंड में पहला मैच खेला था। न्यूजीलैंड में 21 मैच खेले जिनमें 3 टेस्ट मैच भी थे। इन 21 मैचों में से 18 जीते, 2 मैच अनिर्णीत रहे और एक में हारे। पूरे मैचों में इन्होंने 192 गोल बनाए। उन पर कुल 24 गोल ही हुए। 27 मई 1932 को श्रीलंका में दो मैच खेले। एक मैच में 21-0 तथा दूसरे में 10-0 से विजयी रहे। सन 1935 में भारतीय हाकी दल के न्यूजीलैंड के दौरे पर इनके दल ने 49 मैच खेले।

जिसमें 48 मैच जीते और एक वर्षा होने के कारण स्थगित हो गया। वे तीन बार ओलंपिक के स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे, जिनमें 1928 का एम्स्टर्डम ओलंपिक, 1932 का लॉस एंजिल्स एवं 1936 का बर्लिन ओलंपिक थे। अंतर्राष्ट्रीय मैचों में उन्होंने 400 से अधिक गोल किए। अप्रैल, 1949 ई. को प्रथम कोटि की हाकी से संन्यास ले लिया। 74 वर्ष की उम्र में 03 दिसंबर 1979 को दिल्ली में हॉकी के महान जादूगर का निधन हो गया।

इस अवसर पर अंजली, पूजा, रोशनी, सारिका, पायल, तान्या माथुर, साक्षी यादव, प्रीती राजपूत, अनुज कश्यप, ललित कुमार, विकास, सोनवीर, ब्रजमोहन, मोहित सिंह, नीरज कुमार, सागर बाबू, मनीष कुमार, आर्यन प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।

praveen upadhyay
praveen upadhyay

शालू एक उत्साही और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी ताजगी और नवाचार के लिए पहचानी जाती हैं। उन्होंने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक मुद्दों पर गहरी और संवेदनशील रिपोर्टिंग की है। शालू की लेखनी की विशेषता उनकी संवेदनशील दृष्टिकोण और सटीक तथ्यों की प्रस्तुति है, जो पाठकों को घटनाओं की वास्तविकता से रूबरू कराती है।

Articles: 1283