फिरोजाबाद: सपाईयों ने मनाई कांशीराम की पुण्यतिथि

फिरोजाबाद। सपा कार्यालय पर समाज सुधारक दलित शेाषित समाज के अधिकारों के लिए हमेशा लड़ने वाले कांशीराम की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।

सपा जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव ने कहा कि कांशीराम भारतीय राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। उन्होंने भारतीय वर्ण व्यवस्था में बहुजनों के राजनीतिक एकीकरण तथा उत्थान के लिए कार्य किया। सपा कार्यकर्ताओं ने उनके बताए गए मार्ग चलकर दलित, शोषित, पीडित, अल्पसंख्यक गरीब के उत्थान के लिए संकल्प लिया।

इस दौरान डाॅ मुकेश वर्मा विधायक शिकोहाबाद, सर्वेश यादव विधायक सिरसागंज, पूर्व विधायक अजीम भाई, पूर्व एमएलसी डाॅ दिलीप यादव, रामसेवक यादव, डाॅ पीएस यादव, सतेंद्र जैन सोली, डाॅ रूमा यादव, योगेश गर्ग, मुकेश उर्फ टीटू प्रधान, वीरी सिंह प्रधान, कमलेश यादव, राजू जर्रार, मोहित राठौर, जगमोहन यादव, चंद्रकांत यादव, रघुराज सविता आदि मौजूद रहे।

 

praveen upadhyay
praveen upadhyay

शालू एक उत्साही और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी ताजगी और नवाचार के लिए पहचानी जाती हैं। उन्होंने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक मुद्दों पर गहरी और संवेदनशील रिपोर्टिंग की है। शालू की लेखनी की विशेषता उनकी संवेदनशील दृष्टिकोण और सटीक तथ्यों की प्रस्तुति है, जो पाठकों को घटनाओं की वास्तविकता से रूबरू कराती है।

Articles: 1350