शिकोहाबाद: पर्यटन मंत्री ने समाजसेवी को किया सम्मानित

शिकोहाबाद। अपने आवास पर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह द्वारा नगर के समाजसेवी लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज करा चुके श्रम विभाग में कार्यरत सुनील सक्सेना को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रत्येक लोकसेवक को अपने सरकारी दायित्वों के साथ समाज में जुड़े रहते हुए अच्छे कार्यों में भी प्रतिभाग करते रहना चाहिए। सरकार समाज में अच्छे कार्य करने वालों को सम्मान करती रहती है। समाज की धरोहर बढ़िया लोगों के सहयोग के लिए सरकार हमेशा तत्पर रहती है।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 876