टूंडला: एसडीएम ने मां दुर्गा पूजा महोत्सव की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

टूंडला। नगर में सज रही मां दुर्गा पूजा महोत्सव की व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एसडीएम टूंडला ने निरीक्षण किया। तथा कमेटी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
शुक्रवार को मां दुर्गा पूजा महोत्सव स्थलों पर जाकर एसडीएम टूंडला आदेश सिंह सागर ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुर्गा पूजा की व्यवस्थाएं देखी। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए दुर्गा पूजा महोत्सव कमेटियों के पदाधिकारियों से कहा कि दुर्गा पूजा में कैमरे लगवाये जाये। दुर्गा पूजा कमेटी के सभी पदाधिकारियों को आई कार्ड बनवाये जाये। इस दौरान उन्होंने बीरी सिंह कालेज, पीली कोठी, फ्रेण्डस क्लब स्टेशन रोड टूंडला, काली माता मंदिर के अलावा अन्य दुर्गा महोत्सव स्थलों का निरीक्षण किया। इस मौके पर थाना प्रभारी राजेश पाण्डेय के अलावा दुर्गा पूजा महोत्सव कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

rajeev gotam
rajeev gotam

राजीव गौतम एक वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी निष्पक्षता और गहन विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के लिए मशहूर हैं। उन्होंने कई वर्षों तक विभिन्न प्रमुख समाचार संस्थानों के साथ काम किया है और अपनी बेहतरीन रिपोर्टिंग के लिए कई पुरस्कार भी जीते हैं। राजीव की रिपोर्टिंग में तथ्यों की सटीकता और घटनाओं की गहरी समझ झलकती है, जिससे पाठकों को विस्तृत और स्पष्ट जानकारी मिलती है।

Articles: 447