टूंडला: विज्ञान मॉडलों से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण होता है उत्पन्न-ब्रजेश उपाध्याय

टूंडला। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान, प्रयागराज के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा विभाग के तत्वाधान में जिला विद्यालय निरीक्षक डा. निशा अस्थाना के निर्देशन में 50 वीं जवाहरलाल नेहरु बाल विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का विद्यालय स्तर पर आयोजन कृषक इंटर कॉलेज, पचोखरा में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रबंधक ब्रजेश उपाध्याय, अध्यक्ष संतोष उपाध्याय, रंगेश उपाध्याय, अश्वनी जैन एवं कार्यक्रम प्रभारी हिमांशु भारद्वाज ने माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। ब्रजेश उपाध्याय ने सभी विद्यार्थियों के मॉडलों का अवलोकन करते हुए उनके मॉडलों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए बताया कि विज्ञान मॉडलों से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्पन्न होता है। विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन से विद्यार्थियों की प्रतिभा में निखार आता है। अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि इस प्रदर्शनी का मुख्य विषय प्रौद्योगिकी एवं खिलौने है। इस प्रदर्शनी में जूनियर एवं सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने अपने 66 मॉडल प्रदर्शित किए। जिसमें होलोग्राम इमेज, पृथ्वी मॉडल, कार पार्किंग, जल का प्रथकरण, सैटेलाइट, परिवहन मॉडल, सिंचाई मॉडल, रैन वाटर हार्वेस्टिंग, प्रदूषण मॉडल, सीवेज प्लांट आदि बनाए गए। जिसमें रामप्रताप, मयंक, सुमित, प्रशांत, रितु सिंह, इक्छिता जैन आदि का चयन किया गया। निर्णायक मंडल की भूमिका का निर्वहन गोकुल चन्द्र गौतम, हिमांशु भारद्वाज ने किया। सभी अतिथियों का आभार प्रकट विद्यालय के प्रधानाचार्य रंगेश उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम में अमित उपाध्याय, सुनील जैन, सुरेश पचैरी, शीरद्वज शर्मा एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

rajeev gotam
rajeev gotam

राजीव गौतम एक वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी निष्पक्षता और गहन विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के लिए मशहूर हैं। उन्होंने कई वर्षों तक विभिन्न प्रमुख समाचार संस्थानों के साथ काम किया है और अपनी बेहतरीन रिपोर्टिंग के लिए कई पुरस्कार भी जीते हैं। राजीव की रिपोर्टिंग में तथ्यों की सटीकता और घटनाओं की गहरी समझ झलकती है, जिससे पाठकों को विस्तृत और स्पष्ट जानकारी मिलती है।

Articles: 445