फिरोजाबाद: लघु शोध प्रोजेक्ट में स्थानीय परिवेश की समस्या को चुनें बाल विज्ञानी-अश्वनी जैन

फिरोजाबाद। भारत सरकार के उपक्रम राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत जिला विद्यालय निरीक्षक डा. निशा अस्थाना के निर्देशन में 30 वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2022 के विद्यालय स्तरीय प्रोजेक्ट प्रदर्शन का आयोजन एम.जी. गल्र्स इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या डा. नीतू यादव, नोडल अधिकारी अश्वनी कुमार जैन एवं कार्यक्रम प्रभारी अंजू गुप्ता के संयोजन में किया गया।
अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि बाल विज्ञानी लघु शोध के लिए स्थानीय परिवेश की समस्या को चुनकर कार्य करें। जिससे उनकी शोध की प्रवत्ति में वृद्धि हो सके। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट प्रदर्शन का मुख्य विषय स्वास्थ्य और कल्याण के लिए पारितंत्र को समझना है। उन्होंने छात्राओं द्वारा तैयार पारितंत्र की विभिन्न परियोजनाओं की प्रोजेक्ट फाइल का अवलोकन भी किया। जिसमें जनपद स्तर के लिए सीनियर वर्ग में यशी कुलश्रेष्ठ, कशिश गुप्ता, लायबा, जैनब नूर का चयन किया गया। कार्यक्रम का संचालन साधना ने किया।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2566