फिरोजाबाद: सड़क सुरक्षा विषय पर सीएल जैन काॅलेज में आयोजित हुई प्रतियोगिता

फिरोजाबाद। सीएल जैन काॅलेज में तीन दिवसीय सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताऐं आयोजित की गई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
शनिवार को सीएल जैन काॅलेज में महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. वैभन जैन के निर्देशन में सड़क सुरक्षा जागरूकता विषय पर निबंध, पोस्टर व क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। वहीं पोस्टर के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने लोगों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी। साथ ही लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। वहीं प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय प्राचार्य द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्या वैभव जैन ने कहा कि सड़क सुरक्षा के नियम हमारी भलाई के लिए ही हैं। सभी लोगों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। कार्यक्रम का आयोजन डा. रश्मि जिंदल व पूजा त्यागी ने किया।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2566