फिरोजाबाद: अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा के मंडल महामंत्री बने दीपक गुप्ता कालू

फिरोजाबाद। अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा केंद्रीय कार्य समिति की चतुर्थ बैठक माथुर वैश्य महासभा कैला देवी धर्मार्थ भवन करौली राजस्थान पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता बनारस की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

कार्यक्रम का शुभारम्भ सर्वप्रथम हवन एवं ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा केंद्रीय कार्य समिति की चतुर्थ बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने माथुर वैश्य मंडल परिषद फिरोजाबाद मंडल के मंडल अध्यक्ष मुकेश गुप्ता गाजीपुर के द्वारा दीपक गुप्ता कालू को मंडल महामंत्री बनाने का अनुमोदन किया गया। जिसके पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा फिरोजाबाद के दीपक गुप्ता कालू को मंडल महामंत्री की शपथ दिलाई गई।

बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री अध्यक्ष सलाहकार सुधीर गुप्ता, केंद्रीय महिला मंडल अध्यक्षा डॉक्टर दीपिका प्रवीण, केंद्रीय युवा दल अध्यक्ष आकांक्षा मैरोडिया, शंकर गुप्ता, दिनेश गोलस, सुभाष गांधी, मनीष गुप्ता, भगवानदास गुप्ता, दिनेश गुप्ता इंदौर, प्रमोद गुप्ता भोला, विपुल लोहिया, दीपक गुप्ता मंडल अध्यक्ष मध्यांचल मंडल, अजय गुप्ता उत्तर पश्चिम आंचल मंडल अध्यक्ष आदि स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2566