फिरोजाबाद: पाश्र्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर जैन नगर खेड़ा में हुई जलधारा

फिरोजाबाद। पाश्र्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर जैन नगर खेड़ा में जल धारा महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसके सैकड़ों जिनभक्त साक्षी बने।

सर्व प्रथम इंद्र स्वरुप में छोटे-छोटे बच्चे स्वर्ण मुकुट धारण कर हाथों में मगल कलश लिए बेंड बाजों के साथ ललितेश जैन, दुर्गेश जैन, दिनेश जैन के यहाँ से प्रासुक जल लेकर आये। रमेश चंद्र जैन शास्त्री के मन्त्रोंच्चारण के साथ श्रीजी का जिनाभिषेक किया। तत्पश्चात सौरभ जैन के मंगलाष्ठक के साथ जिन भक्तों ने श्री श्रीजी जे सम्मुख अष्ट द्रव्य एवं नेवद्य समर्पित किये। राहुल जैन सिटीजन द्वारा सभी अगन्तुकों का तिलक लगाकर एवं पीत दुपट्टा उड़ाकर स्वागत किया।

महोत्सव मंदिर कमेटी के अध्यक्ष डेविड जैन, गौरव जैन, नीतेश जैन नाटी, संजय जैन, हैप्पी जैन, सचिन जैन, रवि प्रकाश जैन, डॉ कमल कुमार जैन, विनोद जैन बोहरे, दीपक जैन, पिंटू जैन, रजत जैन, शुभम जैन के साथ अनेकों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2566