फिरोजाबाद: मेरठ में आयोजित राज्य स्तरीय प्रोजेक्ट प्रदर्शन में फिरोजाबाद की सीनियर टीमों ने किया प्रतिभाग

फिरोजाबाद। भारत सरकार के उपक्रम राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत जिला विद्यालय निरीक्षक फिरोजाबाद डा. निशा अस्थाना के निर्देशन में 30 वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2022 में जनपद फिरोजाबाद के बाल विज्ञानी जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन के सानिध्य में एम.आई.इ.टी. मेरठ में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि इस प्रोजेक्ट प्रदर्शन का मुख्य विषय स्वास्थ्य और कल्याण के लिए पारितंत्र को समझना है। जिसमें राज्य स्तरीय प्रोजेक्ट प्रदर्शन के प्रथम दिवस जनपद की सीनियर वर्ग की 03 टीम ब्रजराज सिंह इंटर कॉलेज फिरोजाबाद के राज वर्मा,एम. डी. जैन इंटर कॉलेज सिरसागंज की अवन्तिका शर्मा एवं दाऊदयाल गर्ल्स इंटर कॉलेज, फिरोजाबाद की न्यासा वलेचा ने अपने प्रोजेक्ट का प्रस्तुतिकरण निर्णायक मंडल के समक्ष प्रस्तुत किए। राज्य स्तर पर अश्वनी कुमार जैन के साथ मार्गदर्शक शिक्षक शरद पोरवाल एवं नीलोफर भी बाल विज्ञानियों का सहयोग कर रहे हैं।

praveen upadhyay
praveen upadhyay

शालू एक उत्साही और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी ताजगी और नवाचार के लिए पहचानी जाती हैं। उन्होंने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक मुद्दों पर गहरी और संवेदनशील रिपोर्टिंग की है। शालू की लेखनी की विशेषता उनकी संवेदनशील दृष्टिकोण और सटीक तथ्यों की प्रस्तुति है, जो पाठकों को घटनाओं की वास्तविकता से रूबरू कराती है।

Articles: 1283