फिरोजाबाद: छात्राओं ने मेंहदी व रंगोली के माध्यम से लोगों को बताया मतदान का महत्व

फिरोजाबाद। पथ जन कल्याण समिति द्वारा गुरूवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में मेंहदी व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

गुरूवार को महात्मा गांधी इंटर काॅलेज की छात्राओं ने हाथों में मेंहदी लगाकर मतदान का संदेश दिया गया। साथ ही रंगोली के माध्यम से मतदाताओं को वोट का महत्व बताया। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी सदर मनोज कुमार ने छात्राओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान किया। साथ ही सभी छात्राओं से निवेदन किया कि अगर आपके पड़ोस में किसी का वोट ना बना हो तो आप उनको वोट बनवाने के लिए प्रेरित करे।

स्वीप ब्रांड एम्बेसडर कल्पना राजौरिया ने सभी छात्राओं को वोटर हेल्पलाइन एप प्रयोग करने के लिए आह्वान किया। साथ ही बताया कि जो छात्रा एक जनवरी 2023 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रही हो, तो वह भी अपना वोट बनवा ले। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य डा. नीतू यादव व समलेश आनन्द का मतदाता जागरूकता अभियान प्रतियोगिता में सराहनीय सहयोग रहा। सेवा पथ जन कल्याण समिति की प्रदेश सचिव सीमा गुप्ता, प्रदेश कोषाध्यक्ष योगेंद्र प्रकाश जैन आदि मौजूद रहे।

praveen upadhyay
praveen upadhyay

शालू एक उत्साही और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी ताजगी और नवाचार के लिए पहचानी जाती हैं। उन्होंने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक मुद्दों पर गहरी और संवेदनशील रिपोर्टिंग की है। शालू की लेखनी की विशेषता उनकी संवेदनशील दृष्टिकोण और सटीक तथ्यों की प्रस्तुति है, जो पाठकों को घटनाओं की वास्तविकता से रूबरू कराती है।

Articles: 1283